सपनों में अभी जान बाकी

                                                              चित्र - गूगल से साभार



सपनों में अभी जान बाकी है।
हौसलों में अभी उड़ान बाकी है।
उम्मीदों का साथ तो अभी छुटा भी नहीं।
मंजिल तक पहुँचने का जूनून अभी टूटा भी नहीं।
फिर इतनी जल्दी कैसे हार मान लूँ ? 
हारने की तो आज तक मैनें सोचा नहीं।

अभी जीवन-समृध्दि की है सोच।
कदम निरंन्तर सफलता की ओर।
दॄढ़ इरादे दॄढ़ विश्वास दॄढ़ संकल्प।
मन में हरदम होते रहते ओत-प्रोत।
अभी बस कामयाबी की है सोच।

कामयाबी की डगर पर कामयाब होने का इरादा।
पूरा होगा एक दिन यह मेरी अभिलाषा।
सफल होने कि शायद यह सही परिभाषा।
और सफल होने कि यही सही परिभाषा॥

No comments: