मेरा जीवन

                                                               चित्र - गूगल से साभार


जीवन मेरा आग का दरिया है।
मुझे डूब के जाना है॥
उस पार तो मंजिल है।
इस पार ठिकाना है॥
जीवन मेरा आग का दरिया है।
मुझे डूब के जाना है॥
मतलब की ये दुनियाँ है।
मतलब का फसाना है॥
मतलब के है लोग यहाँ।
मतलब का ही नाता है॥
जीवन मेरा आग का दरिया है।
मुझे डूब के जाना है॥
ना कुछ खोने को है इसमें।
ना कुछ पाने की आशा है॥
जब तक है साँस मेरी।
कुछ कर के जाना है॥
जीवन मेरा आग का दरिया है,
मुझे डूब के जाना है।
इक आजाद परिन्दा हूँ।
एक दिन उड़ जाना है॥
हौसला जब तक है मुझमें।
बस जीते ही जाना है॥
जीवन मेरा आग का दरिया है।
मुझे डूब के जाना है॥

No comments: