जो पुलकित पंख पंक्षी के टुटे

जो पुलकित पंख पंक्षी के टुटे,
सच यही हौसला पंक्षी का छूटे।

एक आश एक विश्वास,
एक धरती एक आसमाँ,
जब-जब दोनों को एक करना,
एक विह्वल मन परिन्दा सोचे,
तब तब परिन्दों के ख्वाब है टूटे,
जो पुलकित पंख पंक्षी के टुटे।

एक परिन्दा कुछ स्वप्न लिये,
जब जब आसमां में रीता है,
सच तो बस मैं यही कहता हूँ,
तब तब नया इतिहास जीता है,
पर जब इन नादान परिन्दों पर,
जब मनुष्य के तीर है छुटे,
तब पुलकित पंख पंक्षी के टुटे।

हौसला था खुद में,
विश्वास बस पंख का,
धरती आसमाँ एक करने का,
जोश था सब अंग का,
पर जब हौसलों की डोर,
जब जब पंक्षी की रूटे,
तब पुलकित पंख पंक्षी के टुटे।

जब चढ़ा था आसमाँ,
तब परिन्दों का मिला था साथ,
एक दुसरों को भगाने में,
बढ़ा रहे थे पंख रुपी हाथ,
पर ऐसे परिन्दों का जब साथ छुटे,
सच यही पुलकित पंख पंक्षी के टुटे।

हाव भरे भाव भरे,
अंग अंग हौसलों का ताव भरे,
बढ़ चला जो क्षितिज की ओर,
अंग रंग और नूतन प्रवाह भरे,
ऐसे ऐसे हौसलों की
जब जब अडिगता छुटे,
पुलकित पंख पंक्षी के टुटे।

हौसलों का साथ था,
पंख पर विश्वास था,
दोनों के समायोजन का,
पंक्षी मन विश्वास था,
परन्तु दोनों के जब साथ छुटे,
सच यही बस सच यही,
पुलकित पंख पंक्षी के टुटे॥